सिसई: सिसई प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 25 लोगों ने किया रक्तदान
Sisai, Gumla | Dec 19, 2024 प्रखंड सह अंचल कार्यालय सिसई में गुरुवार रक्तदान शिविर संपन्न हो गया। शिविर का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक राकेश कुमार सुमन ने रक्त दान कर किया। कार्यालय परिसर में लगे शिविर में कुल 40 लोगों ने रक्त दान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से कुल 25 लोगों ने रक्त दान किया, वहीं बाकी 15 लोगों के रक्त में हिमोग्लोबिन की मात्रा कम पाई गई।