सिसई: बाइक चोरी के आरोपी को रहमतनगर से सिसई पुलिस ने गिरफ्तार कर गुमला जेल भेजा
Sisai, Gumla | Dec 19, 2024 सिसई थाना के द्वारा रहमतनगर निवासी 25 वर्षीय सरफराज अंसारी पिता ईजाज अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेजा गया है। इस बारे में सिसई थाना से बृहस्पतिवार को मिली जानकारी के अनुसार सिसई थाना के केस नंबर 90/24 का मामला है। जिसमें अभियुक्त के ऊपर बाइक चोरी का आरोप है।सिसई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।