बड़ौत: आजमपुर मुलसम में 6 दिन के नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मां पर हत्या का आरोप, शव पीएम के लिए भेजा गया
Baraut, Bagpat | Mar 12, 2025 आजमपुर मुलसम गांव में मंगलवार देर रात 6 दिन के नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 पर देकर नवजात शिशु की मौत की जिम्मेदार मां पर आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु के शव का पंचनामा भरकर PM के लिए बागपत भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। अभी लिखित तहरीर नहीं आई है।