बड़ौत: घनश्यामगंज मंडी के पीछे अनाज भंडारण निराश्रित पशुओं के लिए बनी संकट, जिला पशु अधिकारी ने किया निरीक्षण
Baraut, Bagpat | Mar 12, 2025 बड़ौत की मंडी घनश्याम गंज के पीछे खंडहर हो चुकी अनाज भंडारण की खाती निराश्रित पशुओं के लिए संकट बनी हुई है। जिसमें गिरने से आए दिन पशुओं की मौत व चोटिल हो रहे हैं। गौ रक्षक दल के सदस्य अपनी जान को दांव पर लगाकर पशुओं को बचाने का कार्य कर रहे हैं। संदीप गर्ग, राजा धनकड़ एवं हर्ष आर्य ने जिला पशु अधिकारी डॉक्टर टी.एन यादव एवं उनकी टीम के साथ खाती की जांच कराई।