बड़ौत: थाना बड़ौत में दाखिल मुकदमाती के 45 वाहनों की ₹225000 में की गई नीलामी, 36 कबाड़ियों ने लिया हिस्सा
Baraut, Bagpat | Mar 12, 2025 बड़ौत पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार थाना बड़ौत पर मुकदमाती वाहनों की नीलामी नायब तहसीलदार बड़ौत व निरीक्षक अपराध थाना बड़ौत की उपस्थिति में की गई। नीलामी में बागपत व आसपास के जनपदों के कुल 36 स्क्रैप व्यापारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 43 दो पहिया व 2 चार पहिया वाहनों कुल 45 वाहनों की नीलामी ₹225000 में की गई।