जगदलपुर: 3 मई को जगदलपुर पहुंचेंगी अखंड ज्योति कलश यात्रा, गायत्री शक्तिपीठ के सहायक ट्रस्टी नीलेश सिंह ठाकुर ने दी जानकारी
हरिद्वार से 26 फरवरी से रवाना हुई अखंड ज्योति कलश यात्रा का शनिवार तीन मई को जगदलपुर पहुंचेगी। देश भर में हरिद्वार से ऐसी यात्राओं को रवाना किया गया है। छत्तीसगढ़ जोन की यह रथ यात्रा बस्तर संभाग पहुंच गई है। कांकेर के बाद यह जगदलपुर जिले में पहुंचेगी।सहायक ट्रस्टी नीलेश सिंह ठाकुर ने बताया कि आगामी वर्ष 2026 में तीन- तीन विशिष्ट अवसर का योग बन रहा है।