वाराणसी के मीरघाट पर मिला युवती का शवः NDRF और जलपुलिस ने निकाला बाहर; पुलिस कर रही शिनाख्त
Sadar, Varanasi | Jul 12, 2024 वाराणसी के दशाश्वमेघ थाना अंतर्गत मीरघाट पर गंगा में उतराया हुआ शव दिखाई दिया। घाट पर मौजूद लोगों नें पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पहले जल पुलिस NDRF के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया मृतक युवकी की उम्र लगभग 20 वर्ष है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस को शव सुपुर्द कर दिया गया है।