कैंट स्टेशन पर पुरानी पेंशन बहाली व रेलवे के निजीकरण के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
Sadar, Varanasi | Jul 12, 2024 वाराणसी कैंट रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को नार्दन रेलवे मेंस यूनियन वाराणसी द्वारा पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ। यह धरना प्रदर्शन वाराणसी के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल प्रबंधक कार्यालय के पास किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान रेल कर्मचारियों ने सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए।