श्री काशी विश्वनाथ में दर्शन करने के लिए काशीवासियों के अलग से द्वार, दर्शन करने में होगी आसानी, आज से ट्रायल शुरू
Sadar, Varanasi | Jul 12, 2024 बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए काशीवासियों के लिए एक अलग से द्वार चिन्हित कर प्रवेश करने की मांग चली आ रही थी। जिसको लेकर श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट द्वारा मार्च में मीटिंग के दौरान फैसला लिया गया था जिसको लेकर शुक्रवार को ट्रायल किया गया। इसकी जानकारी काशी विश्वनाथ के कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने दिया है