अनंत-राधिका की शादी से पहले नीता ने बाबा विश्वनाथ को किया नमन, लिखा भावुक पोस्ट
Sadar, Varanasi | Jul 12, 2024 देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे और उनकी बहू राधिक मर्चेंट शुक्रवार को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। इससे पहले नीता अंबानी ने बेटे-बहू के लिए काशी विश्वनाथ से उनके सुखमय जीवन की कामना की। नीता अंबानी ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह काशी विश्वनाथ को नमन कर रही हैं।