बरेका में वर्तमान संचरण काल के दृष्टिगत डेंगू रोधी बैठक
Sadar, Varanasi | Jul 12, 2024 डेंगू के प्रसार को रोकने हेतु महाप्रबंधक सभाकक्ष में महाप्रबंधक श्री अभय बाकरे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में बनारस रेल इंजन कारखाना केंद्रीय चिकित्सालय, सिविल तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ जिला स्वास्थ्य विभाग / राज्य सरकार के अधिकारियों ने सहभागिता की।