भीलवाड़ा: मेडिसिटी ग्राउंड की सफाई के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान, विधायक से लेकर आमजन तक उत्साह से बने सहभागी
भीलवाड़ा। प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार 8 से 14 अप्रेल तक होने वाली श्री शिव महापुराण कथा आयोजन से पहले कथास्थल आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर सफाई के कार्य में श्रद्धालु स्वयं जुट गए है। हनुमान जयंति के पावन अवसर पर गुरूवार सुबह करीब एक घंटे तक सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कथा प्रागंण में श्रमदान किया।