माखन नगर: कोठारी में दो टपों पर आम का पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला
Makhan Nagar, Hoshangabad | Aug 17, 2026
ग्राम कोठारी में सोमवार को सड़क किनारे लगे दो टपों पर अचानक आम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से दोनों टप क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान टपों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से सड़क किनारे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।