नवाबगंज: बाराबंकी महिला अस्पताल में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश
बाराबंकी जिला महिला चिकित्सालय का गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसूति वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष, दवा वितरण केंद्र और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।चारू चौधरी ने उपस्थिति पंजिका की जांच में कर्मचारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई ।