खुरई: खाद लेने गए किसान से 3 युवकों ने मारपीट कर दांतों से काटा, शराब के लिए पैसे मांगने पर तीनों गिरफ्तार
Khurai, Sagar | Aug 21, 2026 एग्रो में खाद लेने के दौरान एक किसान और उसके भाई से मारपीट करने और दातों से काटे जाने के मामले के तीनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,किसान विपिन कुर्मी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि बुधवार को खाद लेने के दौरान तीनों आये और कहा कि खाद दिला देंगें शराब पीने के लिए 5000 दे दो नहीं दिये तो मारपीट कर दातों से काट लिया।