रायपुर: वन विभाग ने कड़ोदिया के स्कूल में बेंच भेंट की, विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे
वन विभाग ने नवाचार करते हुए सोमवार दोपहर 3 बजे कड़ोदिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए 25 बेंच भेंट की है।क्षेत्रीय वन अधिकारी पिड़ावा विजय सिंह ने बताया कि उपवन संरक्षक झालावाड़ के निर्देशन में वन विभाग पिड़ावा द्वारा नवाचार करते हुए विद्यार्थियों की पढ़ाई सुगम बनाने हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कड़ोदिया में 25 बेंच भेंट की।