कोडरमा: पंचायत उन्नति सूचकांक पर बिरसा सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
बिरसा सांस्कृति भवन कोडरमा के सभागार में आज पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI-2.0) विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष श्री रामधन यादव, उप विकास आयुक्त श्री रवि जैन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री प्रिंस गोडविन कुजुर व अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।