कोडरमा: आरएसएस द्वारा शताब्दी वर्ष पर 5 अक्टूबर को शहर में भव्य पथ संचालन का आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर में रविवार, 5 अक्टूबर को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में भव्य पथ संचलन सह शताब्दी वर्ष उत्सव का आयोजन संघ के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सह नगर संघचालक डॉ. आर.के. दीपक ने बताया कि पथ संचलन का शुभारंभ संध्या 3:30 बजे ग्रैंड सूर्या होटल से होगा।