कोडरमा: अड्डी बंगला में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए सैकड़ों भक्तजन
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अड्डी के द्वारा शुक्रवार की शाम माता दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुर्गा मंडप से सुसज्जित वाहन पर माता दुर्गा के प्रतिमा लेकर सैकड़ो की संख्या में बच्चे युवा और बड़े जिसमें काफी संख्या में युवक, युवतियां महिलाएं प्रतिमा के पीछे झूमते हुए माता को विदाई देने निकले.