कोडरमा: कोडरमा न्याय मंडल में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम ने गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया नमन
गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में कोडरमा न्यायमंडल में अवस्थित जिला न्याय सदन कोडरमा में स्थापित गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय ने गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।