खालवा: खण्डवा पुलिस ने फर्जी खातों से 22 लाख रुपए निकालने वाली धोखाधड़ी गैंग को किया गिरफ्तार
Khalwa, Khandwa | Aug 20, 2026 खण्डवा पुलिस ने श्रीराम फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाते खोलकर लोन के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। मामले में श्रीराम फाइनेंस के लीगल डिपार्टमेंट एरिया हेड संजय पिता विनोद तंवर, निवासी पंधाना, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।