तिर्वा: करीम नगर के पास गांव में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Tirwa, Kannauj | Aug 18, 2026 तिर्वा थाना क्षेत्र के दौलिखाती गांव निवासी 32 वर्षीय सोनू पुत्र राधेश्याम का शव मंगलवार को करीमनगर के पास मिला। परिजनों के अनुसार सोनू सोमवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। मंगलवार को उसका शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।