मधवापुर: पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव का मधवापुर के साहरघाट में हुआ भव्य स्वागत
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा मधुबनी में ऐतिहासिक होने की बात पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव ने साहरघाट में कही। वे पंचायत भवन परिसर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मौका था 25 फरवरी को मधुबनी में जन विश्वास यात्रा सफल बनाने के लिए आयोजित तैयारी समिति की बैठक का।