मधवापुर: राजद कार्यकर्ताओं की बैठक नाहस-खंगरैठा +2 उच्च विद्यालय में हुई आयोजित
राजद कार्यकर्ताओं की बैठक नाहस-खंगरैठा +2 उच्च विद्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता जयजय राम यादव ने की। बैठक में तेजस्वी यादव के जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारी, पार्टी संगठन को मजबूत करने, बूथ लेवल कमेटी को सशक्त बनाने व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विष्णु देव यादव, रूबी कुमारी, अजीत नाथ यादव, डॉ. असलम, विजय कृष्ण, नरेश यादव, शालिग्राम यादव मौजूद थे।