मधवापुर: भाजपाMLCघनश्याम ठाकुर ने बिहार विधान परिषद में भारत माला योजना के तहत बन रहे NHसे साहरघाट बाजार को बचाने का उठाया मुद्दा
भाजपा एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने बिहार विधान परिषद के आहूत सत्र में बुधवार को भारत माला योजना के तहत बनाये जा रहे राष्ट्रीय उच्च पथ के चपेट में मधवापुर प्रखंड के साहरघाट बाजार को आने से बचाने व साहरघाट बाजार के कच्ची सड़क को बाइपास सड़क बनाने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से स्पष्ट वक्तव्य सदन ने रखने की मांग की।