मधवापुर: सीमावर्ती इलाके में विधि व्यवस्था मजबूती के लिए मधवापुर में दोनों देश के सुरक्षा पदाधिकारी की हुई बैठक
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती इलाके में विधि व्यवस्था मजबूती के लिए मधवापुर में दोनों देश के सुरक्षा पदाधिकारियों ने संयुक्त बैठक की। बॉर्डर एरिया में शांति बहाल कराने के लिए अधिकारियों ने देर तक अनेक विंदुओं पर चर्चा की। एसएसबी, एपीएफ व पुलिस पदाधिकारियों ने सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी अपनी बातें रखीं।