मधवापुर: प्रखंड कार्यालय मधवापुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनीता देवी प्रमुख पद पर निर्विरोध हुईं निर्वाचित
प्रखंड कार्यालय मधवापुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनीता देवी प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। कुल 17 पंचायत समिति सदस्यों में से 13 सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम मनीषा कुमारी ने बताया कि निर्वाचन के लिए बासुकी बिहारी उत्तरी पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी के विरुद्ध किसी ने प्रमुख पद के लिए उम्मीदवारी नहीं दी।