दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण हेतु दिया गया प्रशिक्षण
बड़वानी 08 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री डॉ0 मोहन यादव की मंशा अनुरूप प्रदेश के किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का तृतीय चरण 13 जुलाई से प्रारम्भ किया जा रहा है।
दुग्ध समुद्वि सम्पर्क अभियान तृतीय चरण के सम्बन्ध मे जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र तलून मे किया गया । जिसमे पश ुचिकित्सक, ए.व्ही.एफ.आ.े मैत्री एंव गौ सेवक उपस्थित हुए। यह अभियान 13 जुलाई से प्रारम्भ होकर 18 जुलाई 2026 तक पूरे जिले मे चलाया जायेगा जिसमे जिन पशुपालक के पास 3 से 4 दुधारू पशु है, उन्हे गृह भेट देकर पशुस्वास्थ, पशुपोषण एंव नस्लसुधार के बारे मे विस्तृत चर्चा करेगे। नवाचार के रूप मे गोरस एप एंव विभागीय व्हाटसप चैनल की जानकारी दी जायेगी । जिसमे पशुपालक संतुलित पशुआहार के बारे मे खुद जान सकता है। अभियान अंतर्गत विभाग के अमले द्वारा जिले के 674 ग्रामो का भ्रमणकर 12974 पशुपालको से भेट की जायेगी।
34 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026