उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के जिरात टोले में हुई आग लगी की घटना के बाद राहत और पुनर्वास अग्नि पीड़ितों के लिए बड़ी समस्या है। बताया जाता है कि आग लगी की घटना की 24 घंटे बाद भी कोई राहत प्राप्त नहीं हुआ है जिसके कारण अग्नि पीड़ितों की रात खुले आसमान के नीचे बीत रही है।