उजियारपुर: उजियारपुर में नल जल की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों के साथ बैठक की, निर्णय लिया गया
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत में भीषण गर्मी के बीच नल जल की बदहाल व्यवस्था से लोगों को परेशानी बढ़ी है। इसको लेकर भाजपा नेता और 20 सूत्री उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा के द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक कर अधिकारियों से वार्ता की गई एवं और अविलंब नल जल की व्यवस्था सुधार करने की बात कही गई।