उजियारपुर: अंगार घाट थाना क्षेत्र के जिरात टोला में आग लगने से डेढ़ दर्जन घर जलकर खाक, चार बकरियां भी जल गईं
अंगार घाट थाना क्षेत्र के जिरात टोला में गुरुवार की दोपहर को भीषण आग लगी की घटना हुई। तेज पछुआ हवा के कारण बड़े पैमाने पर घरों को नुकसान पहुंचा ।मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तब तक करीब डेढ़ दर्जन घर जलकर खाक हो गया। इस क्रम में चार बकरियां भी जल गई।