उजियारपुर: उजियारपुर के डढ़िया में दूध टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, मृतक की पहचान नहीं हो पाई
उजियारपुर के डढ़िया गांव में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दूध टैंकर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है ।वही दूध टैंकर चालक भागने में कामयाब हो गया है। मौके पर पहुंची अंगार घाट थाने की पुलिस ने हालात का जायजा लिया।