उजियारपुर: अंगार घाट थाना क्षेत्र में ईद और रामनवमी पर पुलिस-जन सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मुकम्मल
अंगार घाट थाना क्षेत्र में ईद और रामनवमी के मौके पर शांति व्यवस्था कायम रहेगी इसको लेकर पब्लिक और पुलिस ने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए एक दूसरे को सहयोग करने का वादा किया है। बताया जाता है की बड़े पैमाने पर जन प्रतिनिधियों ने थाना अध्यक्ष से मिलकर व्यवस्था में सहयोग करने की बात कही है।