उजियारपुर: उजियारपुर में आभा की हत्या के विरोध में न्याय मार्च, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के चांद चोर में हुई आभा कुमारी की हत्या के मामले में अब तक अपराधियों का सुराग नहीं मिल सकने के कारण लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है ।इस बाबत न्याय मार्च निकालकर प्रशासन से अविलंब हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। बताया जाता है कि चार दिन पहले आभा कुमारी की लाश को हत्या कर खेत में फेंक दिया गया था।