भोगांव: बेवर के श्यामलाल शर्मा ने राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में 4 पदक जीते
बेवर के अंतरराष्ट्रीय तैराक श्यामलाल शर्मा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुई 22वीं मास्टर्स नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में 4 पदक जीते हैं। जिसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने थाने में सम्मानित किया है।