सासनी: कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव से किशोरी हुई अपह्त, पीड़ित परिजनों ने दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप
Sasni, Hathras | Sep 9, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपह्त हो जाने के बाद पीड़ित परिजनों ने 2 युवकों पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित परिजनों ने 2 युवकों के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली सासनी पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।