सासनी: कोतवाली सासनी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुराने मुकदमे में फरार चल रहे 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Sep 8, 2024 पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में फरार वांछित वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सासनी पुलिस ने पुराने मुकदमे में फरार चल रहे 3 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गांव लोहर्रा निवासी 1 अभियुक्त, गांव सुमरतगढ़ी निवासी 1 अभियुक्त, मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 3 अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है।