जमुई: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, डीएम ने यातायात नियमों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Mar 29, 2025 DM अभिलाषा शर्मा द्वारा शनिवार की दोपहर बाद 2:30 बजे समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे पहले सरकारी कार्मिकों से यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही जिले में अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी लोगों को दी जाये।