लखीसराय: लखीसराय में प्लेटफार्म पर चढ़ने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक का कटा हाथ, ईलाज जारी
लखीसराय के किरुल रेलवे स्टेशन में पानी लेकर प्लेटफार्म पर चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया और यात्री का ट्रेन की चपेट में आने एक हाथ कट गया। घायल यात्री को आनन फानन में अस्पताल में एडमिट करवाया गया है जहां से बेहतर ईलाज के लिए उसे PMCH पटना रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान अभयपुर कस्बा निवासी हीरालाल मंडल के रूप में हुई है।