लखीसराय: लखीसराय में रेल पुलिस ने चोरी के 9 मोबाइल फोन के साथ 4 चोर को किया गिरफतार, भेजा जेल
लखीसराय के किरुल रेल पुलिस ने चोरी के 9 मोबाइल के साथ 4 चोर को गिरफ्तार किया है। जहां जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि यह एक सक्रिय गिरोह है जो ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करते है। जिसपर कारवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के 4 चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस अग्रसर कारवाई में जुट गई है।