लखीसराय: डायरिया का प्रकोप से नौमा के ग्रामीणों में हड़कंप,पहुंची मेडिकल टीम
नोमा में डायरिया के प्रकोप से लगभग डेढ़ दर्जन लोग के बीमार होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गई और मेडिकल टीम नोमा गांव पहुंची जहां डायरिया से संक्रमित लोगो से मिलकर कई प्रकार की सावधानियां बरतने की सलाह दी। खासकर ORS घोल का सेवन पर बल दिया। मेडिकल टीम में महामारी विशेषज्ञ डॉ जुली,CHC प्रभारी डॉ राजेश भारती सामिल रहे