भीलवाड़ा: सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़, संगठन मजबूती का लिया संकल्प, गांधी भवन में बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा
भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर एवं सेवादल कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।प्रदेश प्रभारी गोविंद भाई पटेल ने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है।