पाली: पाली क्षेत्र की जैन समाज ने विहाररत संतों की सुरक्षा हेतु कानून व आर्यिका माता दुर्घटना प्रकरण की जांच हेतु सौपा ज्ञापन
Pali, Lalitpur | May 25, 2026 पाली क्षेत्र के सकल दिगंबर जैन समाज के लोगों ने पाली तहसील परिसर में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। उन्होंने विहार रत जैन समाज के साधु संतों की सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर कानून पारित करते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाने एवं आर्यिका माता दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।