पीरो: पीरो में सियासी संग्राम तेज, नाम के सहारे सुर्खियां बटोर रहे राकेश ओझा!
Piro, Bhojpur | Apr 18, 2026 शाहपुर विधायक राकेश ओझा द्वारा संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव पर की गई टिप्पणी के बाद पीरो की राजनीति में जबरदस्त उबाल आ गया है। बयान के बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है और माहौल पूरी तरह गरमा गया है। अरुण यादव के समर्थकों ने राकेश ओझा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे “अनुकंपा के विधायक” हैं।