चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र के गांव रुपपुर में तेंदुआ ने कुत्ते के बच्चे को उठाया, कुत्तिया ने उसे बचाने का किया प्रयास
गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे चांदपुर क्षेत्र के गांव रूपपुर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया जाता है की आबादी क्षेत्र में तेंदुआ घुस गया और एक कुत्ते के बच्चे को उठाकर ले जाने लगा इसके बाद कुतिया ने भी उसे बचाने का प्रयास किया और कुतिया उसके पीछे दौड़ती हुई नजर आई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।