सदर: प्रयागराज में गंगा और यमुना का बढ़ा जलस्तर: नैनी, छतनाग और फाफामऊ में नदियों ने पकड़ी रफ्तार, खतरे के निशान से काफी नीचे
Sadar, Allahabad | Aug 14, 2026
प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा और यमुना के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह 8 बजे बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में तीनों प्रमुख गेज स्टेशनों पर नदियों का जलस्तर बढ़ा है।यमुना के नैनी में 30 सेंटीमीटर, गंगा के छतनाग में 33 सेंटीमीटर और फाफामऊ में 7 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।