झांसी: पूँछ थाना क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अर्ध सैनिक बल के साथ पूंछ पुलिस ने किया फ्लेग मार्च
Jhansi, Jhansi | Mar 4, 2024 थाना पूंछ क्षेत्र के मतदान केंद्र ग्राम फतेहपुर स्टेट,खरैला,पनारी,पूंछ का एरिया डोमिनेशन किया गया। आगामी लोकसभा निर्वाचन चुनाव को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना पूंछ पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण किया गया। लोगों में कानून व्यवस्था का अहसास कराया। फ्लैग मार्च थाना पूंछ से प्रारंभ होकर पूरे नगर में होते हुए थाने पर समाप्त हुआ।