झांसी: जेब खर्चे के लिए करते थे लूट,लुटेरों को बजाना रोड के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर 2 तमंचा,4 कारतूस,1 बाइक, रु52000 बरामद
Jhansi, Jhansi | Mar 4, 2024 मामला 26 अगस्त 2023 का है,जब नितिन अपनी बहन वैष्णवी को उसकी ससुराल ले जा रहा था, रास्ते में बदमाशों ने तमंचा दिखाकर वैष्णवी से जेवर लूट लिए थे।इसके बाद रक्सा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।इसी घटना का पुलिस ने खुलासा कर सोमवार को 3 बदमाशो को गिरफ्तार कर 2 तमंचा, 4 कारतूस,1 बाइक, रु 52000 बरामद किए है। एसपी सिटी ने बताया कि यह लोग जेब खर्च के लिए लूट करते थे।