झांसी: ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल को लेकर बबीना क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Mar 4, 2024 सोमवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में बबीना क्षेत्र के कई गांव से किसान एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि विगत दिनों हुई तेज बारिश व आंधी के साथ ओलावृष्टि से किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं एवं किसानों की साल भर के लिए खान-पान की व्यवस्था खत्म हो गई है।