झांसी: बड़ागांव गेट बाहर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन
Jhansi, Jhansi | Mar 4, 2024 सनशाइन क्लब व लॉर्ड महाकालेश्वर इण्टर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर बड़ागांव गेट बाहर पर संस्थापक सदस्यों के मार्गदर्शन एवं विशाल गुप्ता के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संदीप सरावगी उपस्थित रहे।